Responsive Ad Slot

Latest

latest

एक्सकलुसिव: 'न सड़क, न रहेंगीं कार', 'सऊदी अरब' बनाने जा रहा 'अनोखा शहर'

शनिवार, 23 जनवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
बताया- इंसानियत के लिए क्रांति
सऊदी अरब। सऊदी अरब  एक ऐसा शहर बनाने जा रहा है जहां न कारें और न ही सड़कें होंगी। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने इस शहर की योजना तैयार की है। सऊदी अरब तेल पर निर्भरता खत्म कर अब नए इनोवेशन की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहा है और यह योजना उसी का हिस्सा मानी जा रही है। कुछ ही महीने में इस शहर के निर्माण का काम शुरू होने की बात कही जा रही है। bloomberg.com की रिपोर्ट के अनुसार, नया शहर करीब 170 किलोमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसका नाम 'द लाइन' होगा। यह सऊदी अरब के निओम प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। सऊदी अरब निओम प्रोजेक्ट पर 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 36 लाख करोड़ रुपये) खर्च कर रहा है। सऊदी अरब ने कहा है कि भविष्य के इस शहर में कार्बन उत्सर्जन नहीं होगा। सऊदी सरकार की प्रेस रिलीज के अनुसार, नए शहर में लोग पैदल चलेंगे और यह प्रकृति के करीब होगा। नए शहर में करीब 10 लाख लोग रहेंगे। 2030 तक इस शहर से 3 लाख 80 हजार रोजगार भी पैदा होंगे। शहर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 100 से 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी। बता दें कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में निओम प्रोजेक्ट का ऐलान किया था। सऊदी अब तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश रहा है, लेकिन सलमान अब देश की इकोनॉमी में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि भविष्य में सऊदी की स्थिति अच्छी बनी रहे। सलमान ने इस अनोखे शहर को बसाने की योजना पेश करते हुए कहा कि विकास के लिए हमें प्रकृति के बलिदान को क्यों स्वीकार करना चाहिए? उन्होंने कहा कि यह शहर इंसानियत के लिए क्रांति की तरह होगा। इस शहर में एक बार में 20 मिनट से अधिक चलने की जरूरत नहीं होगी और इसके आसपास अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट और ऑटोनोमस मोबिलिटी सोल्यूशंस मौजूद रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129