शिवपुरी। मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ भोपाल के तत्वावधान में संपूर्ण मध्य प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों पर वन माफियाओं तथा अतिक्रमणकारियों एवम अवैध उत्खननकर्ताओं द्वारा प्राणघातक हमले किए जा रहे हैं जिसके कारण समस्त जिलों के कर्मचारियों में वन एवम वन्य प्राणियों की सुरक्षा करने में भय का वातावरण निर्मित हो रहा है। उक्त स्थितियों को देखते हुए शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए 13 फरवरी को वन विद्यालय शिवपुरी में कार्यक्रम होने जा रहा है। यहां देवास में शहीद हुए मदनलाल वर्मा की आत्मा शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण एवं उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर 1 दिन का उपवास करने का निर्णय लिया गया है। वन कर्मचारी संघ भोपाल के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में वन कर्मचारी संघ शिवपुरी द्वारा मुख्य मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को 4:30 बजे ज्ञापन दिया जाएगा। सभी कर्मचारियों से निवेदन है की अपने शहीद हुए भाई के लिए एकता का परिचय दें एवं अधिक से अधिक संख्या में वन विद्यालय शिवपुरी में उपस्थित हो। निवेदक पुरुषोत्तम शर्मा जिला अध्यक्ष मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ शिवपुरी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें