Responsive Ad Slot

Latest

latest

डकैती की प्लानिंग कर रहे बदमाश सहित गांजे की तस्करी करते 15 गिरफ्तार

बुधवार, 24 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
9 अबैध हथियार व छह किलो गांजा भी जब्त किया गया
 दतिया। एसपी दतिया अमन सिंह राठौर के निर्देशन में एड़ीशनल एसपी कमल मौर्य एवँ एसडीओपी दतिया सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में बदमाशो की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी सिविल लाइन, बडोनी, सोनागिर, पण्डोखर एवँ जिगना की सँयुक्त टीम ने कपाली आश्रम के पीछे  निचरोली के जंगल मे पांच हथियार बन्द बदमाशो को रतन पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की प्लानिंग बनाते पकड़ा। इनमे मोहन सिंह पुत्र रामसेवक यादव ,भारत पुत्र तारा सिंह यादव, महेंद्र पुत्र जसवन्त यादव,रामेश्वर उर्फ लला माहते, पुत्र अमर सिंह यादब ,मुखिया उर्फ रतन सिंह यादव पुत्र अमर सिंह यादव निवासी निचरोली के कब्जे से दो 315  बोर की बंदूके, एक 315 बोर की अधिया, एक 315 बार का कट्टा,13 जिंदा कारतूस एवँ एक लुहाँगी जब्त की है। उक्त आरोपी गिरफ्तार किए गए है। यह जानकारी एसपी अमन सिंह राठौड़ ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई।  इसके साथ ही थाना सिविल लाइन में रामगोपाल पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी वीर सागर थाना पृथ्वी पर, जिला निवाड़ी, यूनिस पुत्र उस्मान खान निवासी ग्राम निचरोली को होम गार्ड्स कार्यालय के पास से निचरोली के जंगल से पकड़ा गया तो उनके पास से दो 315 बोर के देशी कट्टे,तथा जिंदा कारतूस जब्त किए गए है। वही रोहित पुत्र महेंद्र यादव निवासी निचरोली , पंजाब पुत्र महेंद्र सिंह यादव निचरोली, सोमेश पुत्र मुकेश यादव निचरोली से सटे थाना जिगना क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाकर इनके कब्जे से भी दो 315 बोर, देशी कट्टे तथा दो जिंदा राउंड जब्त किए गए है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन एवँ जिगना में बिभिन्न अपराध दर्ज है।  एसपी ने बताया की इसी क्रम में आज 24 फरवरी को ही थाना कोतवाली पुलिस द्वारा दो बिभिन्न जगहो से छह किलो गांजा, दो मोटर साईकिल सहित कुल पांच आरोपी नकुल सिंह पुत्र मोहन सिंह यादव, निवासी निचरोली, उत्तम सिंह पुत्र राममिलन यादव, भगवंत पुत्र राम सिंह यादव, संग्राम पुत्र  शिरोमणि यादव एवँ शिरोमणि पुत्र हरचरण यादव समस्त निवासीगण ग्राम निचरोली को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मेवेसडीओप सुमित अग्रवाल, टीआई कोतवाली रविन्द्र गुर्जर, आरआई रविकांत शुक्ला, थाना प्रभारी बडोनी रविन्द्र शर्मा, जिगना प्रभारी बैभव गुप्ता, पण्डोखर यादवेंद्र गुर्जर, चिरुला  भूमिका दुबे, सिनावल गिरीश शर्मा, भांडेर विजय लोधी,अतरेंटा प्रभारी शैलेन्द्र गुर्जर, थाना प्रभारी सिविल लाइन प्रियंका यादव एवँ उप निरीक्षक स्वेता सिकरवार की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129