शिवपुरी। शहर के वायपास स्थित स्टार गोल्ड होटल पर बीती रात 3 बजे गोली चल गई। गोली 2 अज्ञात नकाबपोश युवकों ने चलाई जिससे छोटा कांच टूट गया। बताया जा रहा है कि कट्टे से चली गोली होटल के कांच में जाकर लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और सीसीटीवी के साथ पड़ताल की जा रही है।
बता दें कि कुछ दिनों से होटल स्टार गोल्ड के मालिक मोनू भगवती इदरीश और डॉक्टर सुनील तोमर का विवाद, पूर्व डीएसपी भानु प्रताप सिंह तोमर से चल रहा है। भूमि के विवाद को लेकर पहले डॉक्टर डॉक्टर तोमर, मोनू, इदरीश सहित अन्य के विरुद्ध कोतवाली में केस दर्ज किया गया था उसके बाद डॉक्टर तोमर की फरियाद पर पूर्व डीएसपी तोमर के दो पुत्रों के विरुद्ध फिजिकल थाने में केस दर्ज कराया गया है। रात 3 बजे हुए गोलीकांड को इसी घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है। हालांकि कोतवाली टीआई बादाम यादव ने कहा कि किस वजह से गोली चली फिलहाल कुछ नहीं कह सकते।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें