शिवपुरी। होटल स्टार गोल्ड में कांच फोड़ गोलीकांड के मामले को लेकर हमारी 'सोनोग्राफी' में जो कहानी सामने आ रही है उसके अनुसार होटल मालिक मोनू भगवती को आज कोर्ट मे गवाही देनी थी। यह गवाही छून्ना के उस मामले में थी जो पीएस होटल के सामने की बेशकीमती जमीन को लेकर हुआ था। जिसमें मोनू ने पुलिस में छून्ना के विरुद्ध धमकाने ओर अवैध उगाही की रपट लिखा दी थी। जिसके अगले दिन छुन्ना को जेल भेज दिया गया था। इसी मामले में आज गवाही होनी थी लेकिन रात को गोलीकांड हुआ तो आज मोनू को भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट ले जाया गया। यहां कोर्ट परिसर पुलिस छावनी बना और 3 घण्टे तक केस में बहस होती रही।
जितने मुह उतनी बाते
लोग तरह तरह की बात कर रहे हैं। सुबह तारीख थी रात को गोली चली वह भी बड़े कांच के पास वाले छोटे कांच में गोली मारी गई। हालांकि पुलिस जांच के बाद सही बात पता लगेगी।
एक के बाद एक होते गए केस
मोनू भगवती के छून्ना से विवाद के बाद वह जैसे ही जेल गया। पीछे से पूर्व डीएसपी तिर्पल एस को गोली मारी गई। अभी यह मामला चल ही रहा था कि तब तक गुना नाके की दूसरी भूमि को लेकर एक और डीएसपी से मोनू आदि का झगड़ा हो गया। दोनों पक्षो के बीच अदावद बनी हुई है। कुल मिलाकर नगर की शांत फिजा में गोलीकांड का होना ठीक बात नहीं। लोगों का कहना है कि इन मामलों में कानून के जानकार रहे लोग, डॉक्टर, व्यवसायी आपस मे आमने सामने हो रहे हैं। यह पुलिस के आला अधिकारियों के लिए विचारणीय बिंदु है। देखना बाकी है कि इस पूरे मामले में क्या सच सामने आता है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें