शिवपुरी। बीजेपी नगरीय निकाय के चुनाव में जनता के सुझाव के आधार पर संकल्प घोषणा पत्र तैयार करेगी फिर मैदान में उतरेगी। जनता के स्थानीय सुझाव पर जिला, ब्लॉक जबकि प्रदेश स्तरीय सुझाव पर वहां का घोषणा पत्र तैयार करेगी। यह बात शिवपुरी बीजेपी कार्यालय पर कार्यकर्ता बैठक के बाद विधायक देवेंद्र वर्मा ने मीडिया से कही। जो आज खंडवा से शिवपुरी आये थे। यहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर और अन्य निकायों के पदाधिकारियों सहित पार्षदों व अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की थी जिसमें नगरीय निकाय को लेकर जनता के बीच से मिलने वाले फीडबैक समस्या और कार्यो से लेकर आने वाले चुनाव में जनता क्या चाहती है इन विषयों पर विचार विमर्श किया। यह सभी सुझाव लेकर, वर्मा भोपाल जाएंगे और भारतीय जनता पार्टी जो घोषणा पत्र तैयार करेगी उसमें इन सुझावों को शामिल किया जाएगा। वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास के काम में विश्वास रखती है। पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबों को मकान से लेकर ऑनलाइन सभी सुविधाएं राशन पानी से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य सभी पहलुओं पर काम किया जा रहा है। जनता भली-भांति जानती है कि 15 महीने के कार्यकाल में कांग्रेस ने क्या किया। जो भी वादे किए वह पूरे नहीं किए। यहां तक कि सीएम शिवराज सिंह की विकास की जो योजनाएं थी उन्हें बंद कर दिया था जिससे प्रदेश आगे जाने की जगह ठगा महसूस कर रहा था। अब प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार है जिसके बाद आने वाले नगरीय निकाय चुनाव में हम जनता के बीच जाकर उनसे मिल रहे सुझावों के आधार पर ही अपना घोषणा पत्र तैयार करेंगे। उसी के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिवपुरी में मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कई विकास के कार्य किए हैं जो मुझे देखने मिले। यह अच्छा लग रहा है कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम किया है और नगरीय निकाय में जो भाजपा के प्रतिनिधि चुनकर आएंगे वे उनके साथ मिलकर नई इबारत लिखेंगे जिससे जनता को एक अच्छा संदेश मिल सकेगा। कार्यकर्ता सम्मेलन और प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य रूप से बीजेपी के जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, प्रदेश प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र शर्मा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र शिवहरे, शिवपुरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, डॉक्टर रश्मि गुप्ता, राजीव जैन, पूर्व उपाध्यक्ष भानु दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष विपुल जैमिनी सहित जिले के मंडलों से आए अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें