पचावली।(देवेंद्र भार्गव की रिपोर्ट) कंकाली माता दरबार सिंघारई पर बुधवार को विशाल चुनरी यात्रा पहुंची। अलग अलग जगह से भक्त चुनरी लेकर दरबार पहुंचे। जानकारी के अनुसार विशाल चुनरी यात्रा आज कंकाली मां दरबार सिंगारई पर आई। विशाल चुनरी यात्रा का दौर क्षेत्र के अनेक गांवों से दिन भर जारी रहा। क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर, पचावली, सजाई, लगदा आदि गांवों से अलग-अलग मां की चुनरिया सिंगारई आई। माता मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। हजारों की तादाद में महिला पुरुष चुनरी के साथ आये। मनमोहक दृश्य देखने लायक रहा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें