शिवपुरी। मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा की बैठक का आयोजन शिवपुरी शहर के हैप्पीनेस होटल में किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री मनोज गुरु एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अंजली शर्मा संभागीय उपाध्यक्ष डॉ राजेश भार्गव संभागीय अध्यक्ष महिला मोर्चा शोभा पुरोहित मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता मध्य प्रदेश ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने की सर्वप्रथम मुख्य अतिथि के द्वारा भगवान परशुराम की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप
प्रज्वलित किया गया। बैठक में सभी लोगों ने अपने अपने विचार विमर्श किए। उक्त मौके पर संगठन मंत्री मनोज गुरु ने कहा कि हमें समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करना है आज ब्राह्मण समाज आपसी खींचतान के कारण धरातल पर आ चुका है उन्होंने संगठन का मुख्य उद्देश बताया कि हमें राजनीति से दूर रहकर समाज को एकजुट करने पर बल देना है एवं अपने धर्म की रक्षा संस्कृति की रक्षा को बचाए रखने के लिए उन्होंने ब्राह्मण समाज की युवा तरुणाई से आग्रह किया। उन्होंने कहा की अगर समाज का जब युवा जागृत होगा तो समाज निश्चित एक सूत्र में बंधेगा। उन्होंने कहा की आगामी फरवरी माह के अंत में शिवपुरी जिले में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाना है जिसमें ब्राह्मण समाज के बालकों का जनेऊ संस्कार, कन्या पूजन कार्यक्रम शास्त्र वेद पूजन कार्यक्रम, और फरसा पूजन जैसे कार्यक्रम मंडल स्तर तक किए जाने हैं उन्होंने कहा कि हमारे ब्राह्मण समाज के लोगों को जो भी प्रताड़ित करेगा तो समाज उसके लिए एकजुटता के साथ पूरी ताकत से अपने समाज के लिये लड़ेगा। उन्होंने कहा कि कैलाश नारायण भार्गव के केस में भी वे अभी शासन स्तर को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करा चुके हैं यदि न्याय पूर्व जांच नहीं की गई तो भोपाल में जाकर मुख्यमंत्री निवास का भी घेराव करेंगे उक्त बैठक में ब्राह्मण समाज के लगभग एक सैकड़ा लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन जसवंत भार्गव द्वारा किया गया। उक्त मौके पर समाज के लोगों को कुछ नवीन दायित्व दिए गए जिनमें पंडित उत्कर्ष शुक्ला को ग्वालियर संभाग का युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया एवं जसवंत भार्गव को संभागीय महामंत्री एवं राजेंद्र शर्मा को संभागीय कोषाध्यक्ष बनाया गया वही प्रदेश की कार्यकारिणी में शिवपुरी शहर की जानी मानी हस्ती वरिष्ठ पत्रकार विपिन मामा को मध्य प्रदेश का मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें