मंत्री सिंधिया का व्यस्त दौरा
- सड़कों के किये भूमिपूजन, शोक जताने के साथ, बैठक में हुईं शामिल
शिवपुरी। मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के लगातार दौरे जारी हैं। मंत्री
सिंधिया अब जब भी शिवपुरी के दौरे पर आ रही हैं। कोई न कोई सौगात नगर को मिल रही है। हर दौरे पर दो से तीन सड़कों के भूमिपूजन कार्यकम हो रहे हैं। 100 सड़कों के निर्माण का संकल्प लेकर उन्होंने लगातार नगर के लोगों को सौगातें देने का क्रम जारी रखा हुआ है। आज भी मंत्री सिंधिया नगर के एक दिनी दौरे पर हैं। बड़ी खबर यह है कि नगर के कमलागंज से गवलियर वायपास तक एक दो दिन में हीडामरीकरण की शुरुआत होने जा रही है। लोनिवि के ईई बीएस गुर्जर ने यह बात मंत्री सिंधिया के समक्ष कही। मंत्री ने सड़क के कार्य का अवलोकन भी किया। इसके पहले उन्होंने नगर की भीतरी सड़कों के धड़ाधड़ भूमिपूजन किये। शुरुआत बड़ोदि से हुई। फिर लालमाटी इलाके में सुधीर आर्य के इलाके में भूमिपूजन किया। कहा कि जो मुख्य सड़क सीसी हुई वह बारिश के दौरे के दौरान लोगों को कीचड़ से निकलता देखकर मैने बनवाई। अब एक दूसरी सड़क बनने जा रही है। मंत्री का आतिशी स्वागत हुआ। कलक्टर अक्षय कुमार, एसपी राजेश चन्देल साथ रहे। मंत्री ने दोनों की जमकर तारीफ की। फिर गांधी नगर की वैष्णो मन्दिर तक बनने जा रही सड़क का भूमिपूजन किया। गेंती चलाई। यहां उत्कृष्ट स्कूल के स्टाफ एवम प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव, सपना श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, रिंकू, अरुण पंडित आदि ने स्वागत किया। कलक्टर एसपी को लेकर कहा इनकी शक्ति से काम जल्द पूरे और तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद हो या अध्यक्ष काम करना चाहिए। इस सड़क के बनने से लाभ होगा। नगर पालिका शिवपुरी के विभिन्न सीसी रोड एवं अन्य विकास कार्यों का भूमि पूजन किया। कहा कि शिवपुरी का विकास ही मेरी प्राथमिकता है।

उन्होंने मीडिया के उन साथियों को लेकर कहा जिन्होंने थीम रोड का काम बन्द होने की खबर प्रिंट की थीं। बोलीं जब तक मैँ हूँ काम बन्द नहीं बल्कि जल्द पूरा होगा। ये उन लोगों को जवाब है जो कहते थे थीम रोड नहीं बनेगी।
पोल एक जैसे लगेंगे
मंत्री ने थीम रोड पर बिजली के पोल एक जैसे लगवाने की बात कही। बड़े छोटे पोल को देखने के बाद उन्होंने कलक्टर को निर्देश दिए। थीम रोड की प्रगति का जायजा लेकर शीघ्र पूरा करने के संबध में प्रशासन से चर्चा की।
ताकि आमजन को राहत मिल सके।
जताया शोक
मंत्री नगर में शोक जताने पहुंची।
डॉक्टर शैलेन्द्र गुप्ता के भतीजे और गिर्राज हेमंत ओझा के पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें