Responsive Ad Slot

Latest

latest

जेसीआई किरण की स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता पोलोग्राउंड में, जल्द कराइये पंजीयन

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के पोलोग्राउंड मैदान पर स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता होने जा रही है। नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शिवपुरी किरण के बेरनरतले यह प्रतियोगिता होंगी। जानकारी देते हुए जेसीआई के अध्यक्ष जसवंत गुप्ता एवम सचिव सौम्या गुप्ता ने बताया कि Cycling tournament
जेसीआई शिवपुरी किरण द्वारा आयोजित है। नगर के पोलो ग्राउंड कलेक्ट्रेट रोड पर साइकिलिंग का टूर्नामेंट होने जा रहा है जिसमें 2 कैटेगरी तय की गई है। बच्चो के लिये 5 से 15 वर्ष, सीनियर के लिए 16 से 25 साल तक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। इसमें लड़के और लड़कियां दोनों ही पार्टिसिपेट कर सकते हैं। जीतने वाले को जेसीआई ग्रुप की ओर से उसी दिन नई स्टाइलिश साइकल गिफ्ट में भेंट की जाएगी। एक साइकिल छोटे बच्चों के लिए और दूसरी साईकिल सीनियर्स के जीतने पर दी जाएगी। इसके साथ ही दूसरे स्थान और तृतीय स्थान आने पर मेडल और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। शुरू के 100 पार्टिसिपेंट्स के लिए लकी ड्रॉ रखा गया है। जो भी सबसे पहले टॉप हंड्रेड में आएगा उसको लकी ड्रॉ में शामिल किया जाएगा। बाकी पार्टिसिपेंट्स के लिए एक लकी ड्रॉ स्पेशल गिफ्ट रखा गया है। जल्द से जल्द अपना रजिस्ट्रेशन कराएं।
यह नियम तय किये गए
इस प्रतियोगिता में आपको साइकल कम से कम स्पीड में चलानी है। यानी स्लो साइकिल।
कृपया पानी की बोतल और अपनी साइकिल अपने साथ लेकर आएं। मास्क लगाकर अवश्य आएं। कृपया अपने साथ कूपन लेकर आए नहीं तो आपको एंट्री नहीं दी जाएगी और लकी ड्रॉ में आप शामिल नहीं हो पाएंगे। जीतने वाले को उसी समय हमारे चीफ गेस्ट द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए इन नंबर पर संपर्क करें। 
8269183954 (ngo no),9340474445, 9179535291, 9617877218, 9300026174 एंट्री 8 am पर बंद हो जाएगी इसलिए जल्दी आने की कोशिश करें। आपके रजिस्ट्रेशन होने के बाद ही आपको कूपन दिए जाएंगे।
Registration fees- 50 Rs per candidate
Time:- 7:00 a.m
Date:- 28 feb (Sunday)
27 feb को रात 12 बजे सभी रजिस्ट्रेशन एंट्रीज बंद कर दी जाएंगी। Google pay, phone pay, paytm or cash किसी भी तरह से कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए आप दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129