Responsive Ad Slot

Latest

latest

सर्व ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष बनीं विजयलक्ष्मी

सोमवार, 15 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी की बैठक का आयोजन माधव विहार कॉलोनी बायपास रोड शिवपुरी पर  किया गया। इसमें सर्वब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सिरसौद बालों द्वारा सर्व ब्राह्मण समाज की महिला अध्यक्ष के पद पर विजयलक्ष्मी पत्नी राम लखन मुडोतिया को सर्व समिति से नियुक्त किया गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए अरविंद समाधिया बै़हटा वालों को सर्व ब्राह्मण समाज का जिला महामंत्री व संजय समाधिया बनवारीपुर वालों को सर्व ब्राह्मण समाज का जिला सह सचिव एवं अमन दुबे खजूरी वालों को युवा सर्व ब्राह्मण समाज का जिला उपाध्यक्ष और अंकुर दांतरे बृजेश दुलारा राम शंकर को जिला कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के महेश शर्मा, राजेंद्र पिपलोदा, कमल उपाध्याय, धर्मेंद्र भारद्वाज डेड़री,  अरुण शर्मा, श्रीकेदार जैमिनी, अभिषेक दुबे वीरेंद्र शर्मा पवन शर्मा, रुकमणी दुबे, सरोज शर्मा, रानी शर्मा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ जनउपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129