Responsive Ad Slot

Latest

latest

कांग्रेस का बाजार बंद, शहर की कुछ दुकानें ही बंद

शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

/ by Vipin Shukla Mama
पेट्रोल डीजल व गैस के बढ़ते दामों को लेकर विरोध
मुरैना। बढती हुई महंगाई को लेकर आज कांग्रेस द्वारा आधे दिन का बाजार बंद किया गया था। इसके चलते कांग्रेसियों द्वारा बाजार में रैली निकालकर बाजार बंद रखने का आग्रह व्यापारियों से किया। लेकिन जैसे ही रैली आगे की तरफ बढी व्यापारियों की खुदानें फिर से खुल गईं। कुल मिलाकर आज कांग्रेसियो के इस बाजार बंद आंदोलन में कुछ ही व्यापारियों ने अपना सहयोग दिया। 
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से पेट्रोल डीजल के दामों में एकाएक वृद्धि होती जा रही है इसके अलावा घरेलू गैस सिलेण्डर की भी कीमतें आसमान छू रही हैं। इसी के विरोध में कांग्रेसियों द्वारा आज पूरे बाजार को आधे दिन बंद रखने का ऐलान किया था और शहर के व्यापारियों से भी अपने प्रतिष्ठान लगभग 2 बजे तक बंद रखने की अपील की थी। इसके लिये कांग्रेसियों द्वारा अलग-अलग स्थानों से बाईक, चार पहिया, व पैदल चलकर रैली भी निकाली और बाजार बंद करने के लिये व्यापारियों से आग्रह भी किया। कुछ जगह तो बाजार पूरी तरह बंद दिखाई दिये लेकिन कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई रैली जैसे ही आगे बढी वैसे ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान खोल लिये। कुल मिलाकर आज कांग्रेसियों का महंगाई के विरोध में आधे दिन का बाजार बंद का असर शहर में मिलाजुला रहा। 
पुलिस फोर्स रहा तैनात
कांग्रेसियों के आज आधे दिन के बंद के दौरान शहर के मुख्य चौराहों पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा कांग्रेसियों की जहां-जहां से रैली निकाली जा रही थी वहां पुलिस का एक वाहन भी चलता रहा जिससे कोई अप्रिय घटना न हो और हालात खराब होने पर स्थिति को काबू में लाया जा सके। बहरहाल कांग्रेस का आज का आधे दिन का बाजार बंद शांतिप्रिय ढंग से हुआ। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129