Responsive Ad Slot

Latest

latest

कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे छुट्टी में अब ऐसे करेंगे पढ़ाई, प्रदेश से जारी हुआ फरमान

बुधवार, 31 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
भोपाल। कोरोना ने स्कूलों में 15 अप्रैल तक छुट्टी करा दी है लेकिन बच्चों को तब भी पढ़ाने का जिम्मा शिक्षकों का है। उन्हें किस तरह बच्चो को पढ़ाना है यह आयुक्त लोक शिक्षण एवम राज्य शिक्षा केन्द्र जय श्री कियावत ने तय कर दिया है। एक फरमान प्रदेश भर में जारी किया है जिसमे लिखा है कि 1 अप्रैल से पढ़ाना सुनिश्चित करें। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार द्वारा 15 अप्रैल 2021 तक विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इस परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए शिक्षण प्रक्रिया को निरन्तर रखने हेतु 1 अप्रैल 2021 से निम्नानुसार गतिविधियों का संचालन किया जाये। 
देखिये क्या कैसे करेंगे शिक्षक
1. व्हाट्सएप्प के माध्यम से DigiLEP: प्रातः 9-10 बजे
व्हाट्सएप्प के माध्यम से राज्य द्वारा कक्षा 1-8 हेतु दैनिक रूप से निर्धारित पाठ्य सामग्री एक दिन पहले रात को भेजी जाएगी। इस पाठ्य सामग्री को सभी विद्यार्थियों तक व्हाट्सएप्प के माध्यम से पहुंचाना सुनिश्चित करें व सभी शिक्षक स्वयं भी इस सामग्री को देखें। 
2. रेडियो स्कूल: प्रातः 10-11 व सायं 5-5.30
रेडियो स्कूल के माध्यम से कक्षा 1-2 के लिए पाठ्यपुस्तक आधारित व कक्षा 3-8 हेतु दक्षता उन्नयन व जॉयफुल लर्निंग गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शाम 5-5.30 बजे कक्षा 1-8 हेतु सह-शैक्षणिक सामग्री का प्रसारण किया जाएगा। 
3. टीवी कक्षा: प्रातः 11 से दोपहर 12.30
कक्षा 6-8 हेतु दूरदर्शन पर दैनिक रूप से गणित, विज्ञान व सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित कक्षाओं के प्रसारण किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129