भोपाल। गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में 42 नए महिला थाने खोले जाएंगे। दस पहले से प्रदेश में हैं, अब प्रदेश में 42 नए महिला थाने और खोले जाएंगे। मध्यप्रदेश में अब अप्रैल के स्थान पर 1 मई से ट्रांसफर की शुरुआत होगी। यह फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया। कैबिनेट बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिलों के अंदर प्रभारी मंत्री जबकि प्रदेश में विभागीय मंत्री का अनुमोदन जरूरी होगा। क्लास वन अधिकारी का तबादला मुख्यमंत्री के अनुमोदन से होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें