Responsive Ad Slot

Latest

latest

फिर से दौड़ने लगा कोरोना, जिला अस्पताल के आईसीयू में 5 तो आइसोलेशन में 2 मरीज

मंगलवार, 30 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। जिला अस्पताल में कोरोना के जिन बिस्तरों से एक समय चादर घड़ी कर ली गई थीं वह फिर से बिछाई जाने लगी हैं। अब तक 98 मरीज होम आइसोलेशन में हैं जबकि 5 आईसीयू में जबकि आइसोलेशन में 2 मरीज भर्ती हैं। इस बात की पुष्टि आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी डॉक्टर केवी वर्मा ने की। कुलमिलाकर कोरोना फिर से दौड़ लगाने लगा है। कल ही एक परिवार के 3 लोग पॉजिटिव मिले।
महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन की तैयारी
महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति बेकाबू हो रही है।  रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 40 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इससे सरकार की चिंता बढ़ गई और एक बार फिर से टोटल लॉकडाउन की तैयारी की जा रही है। कोरोना पर बनी टास्क फोर्स ने लॉकडाउन की सिफारिश कर दी है। उद्धव ने कल कहा कि महाराष्ट्र में धारा 144 से काम नहीं चलने वाला। कर्फ्यू से भी कुछ नहीं होने वाला। अब लॉकडाउन ही एकमात्र विकल्प है। उद्धव के इस बयान के बाद माना जा रहा है अगले एक से दो दिन में महाराष्ट्र में टोटल लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया जा सकता है। CM ने मुख्य सचिव सीताराम कुंटे से कहा है कि तुरंत लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं।
देश में कोरोना की दूसरी लहर डेंजर
कोरोना की दूसरी लहर के चलते पिछले 24 घंटे में दुनिया में सबसे ज्यादा नए मामले भारत में आए। देश के 8 राज्यों में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में देश में दर्ज किए गए कुल मामलों में से 84.5% केस निकले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस दौरान देश में 53,250 नए केस सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 31,643, पंजाब में 2914, कर्नाटक में 2792, तमिलनाडु में 2279, गुजरात में 2252, केरल में 1549 और मध्य प्रदेश में 2,323 नए मरीज मिले हैं। इनके अलावा राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां 24 घंटे में 1904 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
वैक्सीनेशन फिर भी बढ़ता कोरोना
वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद भी दुनियाभर में कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे के अंदर दुनियाभर में 5.80 लाख से ज्यादा नए मरीजों की पहचान हुई। 9812 लोगों ने जान गंवा दी। ये आंकड़े पिछले एक हफ्ते से लगातार बढ़ रहे हैं। इसके पहले हर दिन 4 लाख से कम लोग संक्रमित पाए जा रहे थे। नए मरीजों के बढ़ते रफ्तार को देखते हुए पाकिस्तान समेत 37 देशों में कोरोना की तीसरी और चौथी लहर का डर सताने लगा है। इसमें अमेरिका, ब्राजील, UK, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, इटली, यूक्रेन, स्पेन जैसे देश भी शामिल हैं। इनमें से कई देशों ने कोरोना की दूसरी, जबकि कुछ ने तीसरी लहर भी झेल ली है। अब तक सचिन तेंदुलकर, परेश रावल, आमिर खान से लेकर कई हस्ती कोरोना का सामना कर रही हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129