Responsive Ad Slot

Latest

latest

मुख्यमंत्री के आव्हान पर सर्व ब्राह्मण समाज ने बांटे मास्क शिवपुरी शहर में 5000 मास्क

रविवार, 28 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। मुख्यमंत्री के आव्हान पर सर्व ब्राह्मण समाज ने शिवपुरी शहर में 5000 मास्क का वितरण रविवार को किया। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा मास्क वितरण करते हुए कोरोना से बचाव का संदेश दिया। शिवपुरी सर्व ब्राहमण समाज शिवपुरी द्वारा आज मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर शिवपुरी चौराहे पर मास्क वितरण कर कोरोनावायरस की बीमारी से बचाव का संदेश दिया। सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पिपलोदा सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष महेश शर्मा सिरसोद ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर शिवपुरी में माधव चौक चौराहे पर मास्क वितरण कर कोरोना वायरस बीमारी से बचाव का संदेश दिया और सभी ने बताया कि हमें हमेशा मुंह पर मास्क लगाकर रहना है और सदैव अपने हाथों को बार बार साबुन एवं सैनिटाइजर से साफ करते रहना है। साथ ही एक दूसरे से हमेशा 2 गज की दूरी बनाकर रहना है तभी हम कोरोनावायरस  बीमारी से अपने आप को बचाने में सफल हो पाएंगे। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र पिपलोदा, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा सिरसोद, शहर अध्यक्ष डॉ वीके शर्मा, सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमल किशोर उपाध्याय, राम लखन मुडोतिया, संदीप वशिष्ठ, अरुण शर्मा, रायश्री रवि पाराशर युवा अध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज अरविंद शर्मा एडवोकेट सुरेश पाराशर गोपाल जैमिनी संतोष शर्मा अरविंद समाधिया अमन दुबे खजूरी एवं कई पदाधिकारी उपस्थित हुए।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129