Responsive Ad Slot

Latest

latest

'हॉट दिल्ली' टूटा 76 साल का रिकॉर्ड

मंगलवार, 30 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
दिल्ली। दिल वालों की दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जानकारों की मानें तो मार्च के महीने में गर्मी का यह 76 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले  1945 में मार्च के महीने में दिल्ली में तापमान 40 के पार हो गया था। उस साल 31 मार्च को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। इधर MP भी दिल्ली से पीछे रहने तैयार नहीं है। राजस्थान की तरह यहां भी सूर्य देव तीखे तेवर दिखा रहे हैं। नतीजे में होशंगाबाद प्रदेश में सबसे ज्यादा तप रहा है। यहां तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा पहुंच गया है। यह प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इधर सोमवार को इंदौर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इंदौर में सोमवार के बाद मंगलवार को भी येलो अलर्ट जारी किया है। ग्वालियर में दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहा। भोपाल और जबलपुर में दिन का तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक रहा। इसके अलावा खजुराहो और नौगांव में भी दिन का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129