Responsive Ad Slot

Latest

latest

दिव्यांग छात्र छात्राओ की खेल प्रतियोगिता का आयोजन

गुरुवार, 4 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। आज कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र शिवपुरी माधव चोक शिवपुरी पर दिव्यांग छात्र छात्राओ की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त खेल प्रतियोगिताओ मे विकास खंड शिवपुरी के विभिन्न शालाओ के लगभग 70 छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओ जैसे दोड़ , चम्मच रेस , जलेबी रेस , चित्रकला , मेहंदी , केरम बोर्ड , गोला फेक , कुर्सी दोड़ आदि मे भाग लिया।
प्रतिभागीयो को प्रतियोगता स्थल पर आने पर सर्व पहला सेव फल एवं केले का वितरण किया एवं कोविड -19 की गाइड लाइन को ध्यान मे रखते हुए मास्क वितरण किया गया सभी उपस्थित सदस्यों एवं छात्रों को सेनेटाइज किया।
दोड़ प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे जय यादव पहला , अमजद खां दूसरा एवं प्रभव शर्मा  तीसरा स्थान प्राप्त किया है , इसी प्रकार बालिका वर्ग से मूजक खान   पहला , खुशी शाक्य ने दूसरा , एवं मिलन कुशवाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
नीबू दोड़ प्रतियोगिता मे  बालक वर्ग मे जय यादव पहला , राशिद खांन दूसरा एवं रोहित जाटव तीसरा स्थान प्राप्त किया है , इसी प्रकार बालिका वर्ग से खुशी शाक्य पहला , माही बाथम ने दूसरा , एवं हर्षिता राठोर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कुर्सी दोड़ प्रतियोगिता मे  बालक वर्ग मे राशिद खां पहला , जय यादव ने  दूसरा एवं अनवर खान तीसरा स्थान प्राप्त किया है , इसी प्रकार बालिका वर्ग से माही बाथम पहला , खुशी शाक्य ने दूसरा , एवं मिलन कुशवाह तीसरा स्थान प्राप्त किया।
चित्रकला प्रतियोगिता मे  बालक वर्ग मे प्रभव शर्मा  पहला , प्रांजल जेन दूसरा एवं विनय बाथम तीसरा स्थान प्राप्त किया है , इसी प्रकार बालिका वर्ग से खुशी शाक्य पहला , हर्षिता राठोर ने दूसरा , एवं माही बाथम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मेहंदी प्रतियोगिता मे बालिका वर्ग से खुशी शाक्य पहला , हर्षिता राठोर ने दूसरा , एवं मुस्कान कुशवाह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
केरम बोर्ड प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे प्रभव शर्मा  पहला , प्रांजल जेन ने  दूसरा एवं विनय बाथम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है , इसी प्रकार बालिका वर्ग से माही बाथम ने भाग लेकर  पहला स्थान प्राप्त किया। गोला फेक प्रतियोगिता मे  बालक वर्ग मे विनय बाथम पहला , जय यादव ने  दूसरा एवं राशिद खान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उक्त प्रतियोगिताओ के संचालन मे कार्यालय के बी ए सी , जन शिक्षक एव कार्यालयीन स्टाफ, विभिन्न शालाओ से उपस्थित हुए खेल प्रतियोगिताओ हेतु दक्ष शिक्षकों का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता समापन पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री मनोज निगम द्वारा प्रतियोगिता मे सहभागी समस्त प्रतिभागीयों को पुरुस्कार वितरित किये साथ ही सभी बच्चों एवं अभिभावकों को भोजन पेकेट प्रदान किये गए , अंत मे बी आर सी सी शिवपुरी श्री अंगद सिंह तोमर ने सभी प्रतिभागीयो एवं संचालन सदस्यों का प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु आभार प्रकट किया , दिनांक 5.03.2021 को कार्यालय जनपद शिक्षा केंद्र प्रांगड़ माधव चोक शिवपुरी मे जिला स्तरीय दिव्याग छात्रों की खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन प्रातः 10:30 से किया जाएगा जिसमे जिले के समस्त विकास खंड से दिव्याग छात्रों को उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु आमंत्रित किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129