- बीते रोज सिरसौद करैरा थाने के विधायक प्रतिनिधि बनाने के बाद मीडिया से घिरे तो दी सफाई
- पहलीबार किसी विधायक ने बनाये थाने के प्रतिनिधि
अमोला। करैरा विधायक प्रागीलाल जाटव इन दिनों सुर्खियो में बने हुए हैं। उन्होंने थाने के विधायक प्रतिनिधि बीते रोज बना डाले तभी से चर्चा चल निकली। अब तक जिले में किसी ने यह काम नहीं किया था। कल मीडिया ने उन्हें शिवपुरी में घेर लिया। पूछा थाने में प्रतिनिधि किसलिये। तो विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि कई बार कार्यकर्ताओ पर झूठे केस दर्ज हो जाते हैं ऐसा न हो इसलिये बनाये। मेरे प्रतिनिधि पुलिस और अन्य कार्यकर्ताओ के संपर्क में रहेंगे जिससे झूठे केस दर्ज नहीं हों। किसी भी विधायक का फर्ज है अपने कार्यकर्ताओं की सुरक्षा देखरेख करना। सुनिये क्या बोले विधायक।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें