राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी की ओर से प्रांत अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजपूत के निर्देशानुसार जिला एवं विकास खंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।
धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी
जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी ने बताया कि जिले में अरविंद सरैया कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। संयोजक के पद पर राजकुमार सरैया, वही विकासखंड अध्यक्षों की नियुक्तियां उनकी सहमति के उपरांत की गई जो निम्नानुसार हैं।
बदरवास विकासखंड से शिशुपाल सिंह यादव अध्यक्ष, कोलारस विकासखंड से सुरेंद्र सिंह लोधी अध्यक्ष, नरवर विकासखंड से उमाशंकर चौरसिया अध्यक्ष, शिवपुरी विकासखंड से राजेश सेन अध्यक्ष, विकासखंड पोहरी से राजेश चौरसिया अध्यक्ष, विकासखंड करेरा से नीरज गुप्ता अध्यक्ष बने हैं। इन सभी को समस्त राज्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश की ओर बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। साथ ही अनुरोध है कि आप सभी कोषाध्यक्ष और सचिव के लिए अपने अपने विकासखंड से नाम प्रस्तावित करें। राज्य कर्मचारी संघ के बायलॉज अनुसार यह तीन नियुक्तियां जिले से की जाएंगी, बाकी कार्यकारिणी का आप सभी को गठन करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें