शिवपुरी। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर आंदोलित शासकीय सेवकों ने गत दिवस मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी की ओर से अधिकृत शिवपुरी तहसीलदार को सौंपा। कर्मचारियों की मांग है कि वर्ष 2005 से बंद पड़ी पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों को पुनः बहाल की जाए जिससे सेवानिवृत्ति पश्चात जीवन में एक स्थायित्व बना रहे। और उन्हे भविष्य की कोई चिन्ता न हो।
राष्ट्रीय पेंशन योजना बहाली संगठन के जिलाध्यक्ष तारिख सिद्वकी ने आगे की जानकारी में वताया कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संगठन के प्रदेशाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह के निर्देश पर गत दिवस शिवपुरी तहसीलदार को सौंपा गया। ज्ञापन में 5 प्रतिशत मंहगाई भत्ता, जुलाई माह की वेतनवृद्वि, क्रमोन्नति, एनपीएस के प्रकरणों का निराकरण, पदोन्नति एवं पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रमुख रूप से उल्लेखित थीं। साथ ही महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों को सम्मानित करते हुये पुरानी पेंशन की मांग की गई। जिसमें प्रमुख रूप से महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वंदना शर्मा, प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र रघुवंशी, जिला अध्यक्ष प्रां. शि. संघ राजकुमार सरैया, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा अध्यक्षा भावना सांगे, मीना शाक्य, सपना चैहान,शोभा नामदेव, वंदना श्रीवास्तव, शोभा मोर्य, ममता शुक्ला, विनीता परिहार, उमा सिंह सेंगर, रीता भदौरिया, सुमनलता सिसौदिया, प्रदीप नरवरिया, सुल्तान बघेल, दीपक कुमार शाक्य,नीलेश श्रीवास्तव, श्रीराम अहिरवार, धर्मेन्द्र मंडोलिया, सुल्तान सिंह,राजेश सैन, विकास पाठक, संजय दुवे, लवकुश जाटव आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें