चने का भाव व्यापारियों ने लगाया कम दाम तो भड़का किसान, मंडी कर्मचारी को धुनका
शिवपुरी। पिपरसमा कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों ने हड़ताल कर दी है खरीद रुक गई है। मंडी सचिव सेे लेेेकर
कोई जिम्मेदार मौके पर नही है। इस बीच मंडी कर्मचारी सिरनाम के साथ हुई मारपीट के विरोध में हड़ताल शुरू हुई। कुछ देर पहले पिपरसमा ग्राम के किसी वीरू नामक किसान पर कर्मचारी के साथ मारपीट की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मंडी में चना लेकर आये किसान वीरू के चने का जो भाव व्यापारी ने लगाया वह उसे कम लगा। जिसके बाद वह नाराज हो गया और गुस्से में कर्मचारियों को गालीगलौज कर दी। इसी बीच मारपीट करने के आरोप कर्मचारी सिरनाम ने लगाए। जिसके बाद सभी कर्मचारी लामबंद हो गए और हड़ताल कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें