Responsive Ad Slot

Latest

latest

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव: गाजे बाजे, गजरथ के साथ 'निकले भगवान'

मंगलवार, 9 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव के तीसरे दिन आज भगवान का जन्म सुबह 8 बजे हुआ जन्म की खुशियां पाते ही पांडाल में भक्तों श्रद्धलुओं द्वारा खुशियां मनाई जाने लगी। मुनि श्री 108 सुब्रतसागर जी महाराज के चरणों मे जाकर सौधर्म इंद्र ओर इंद्राणी पवन जैन श्रीमती प्रगति जैन jcc ने मुनि श्री से आशिर्वाद लिया प्रचार मंत्री सुरेन्द्र जैन बंटी ने जानकारी देते हुए बताया की जन्मोत्सव की खुशी में सकल जैन समाज नरवर मगरौनी आमोल द्वारा नगर से भगवान का विशाल चल समारोह निकाला गया जिसमे आगे बाहर से आये हुए 5 बैंडो के साथ 8 घोड़े जिस पर जैन ध्वजा लेकर इन्द्र चल रहै थे उसके पीछे बग्गियों पर ध्वजारोहण कर्ता, राजा श्रेयांश एवम अन्य इंद्र बीस बग्गियों पर चल रहे थे उनके पीछे ऐरावत हाथी पर सौधर्म इंद्र सभी को भगवान के दर्शन करा रहे थे पीछे कुबेर एवं महायज्ञ नायक चल रहे थे नरवर के समाज सेवियों द्वारा चल समारोह का स्वागत मिस्ठान ठंडाई एवं पुष्प वर्षा कर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129