शिवपुरी। अपने राम शिवपुरी में जो हो जाये सो कम। अब भला कोरोना का ख़ौफ़ कहें या थर्टी फस्ट मार्च की क्लोजिंग, जिले के कुछ अधिकारी फंड का भरपूर उपयोग करने में जुट गए हैं। जैसे भी हो अपने राम का भला हो जाये सो घर पर ही वित्त विभाग की शाखा खोल डाली है। ई भुगतान होता है सो कमबख्त अंगूठा भी दगा दे रहा है। रेखाएं नहीं बनतीं तो अमिताभ से लंबे अधिकारी बार बार अंगूठा सैनिटाइज करवा रहे हैं। पुरूष से लेकर महिला स्टाफ तक साहब के बंगले पर दनादन काम में जुटा हुआ है। कमबख्त होली ने अड़ंगा डाला। मार्च एंड करीब है सो साहब को होली रंग में भंग सी नजर आई। आज ठंडी सांस लेकर साहब फिर जुट गए हैं भुगतान में। जंगल में यह खबर तेजी से फैली सो हमने सोचा साहब को बिछुआ से हम भी डंक दे डाले।

ये बिछुआ सा डंक कोई पंडित जी को लगा क्या ?????
जवाब देंहटाएं