भोपाल। ऑनलाइन ठगों के निशाने पर कोरोना वेक्सीन का पंजीयन भी आ गया है। जिसे लेकर प्रदेश भर में पुलिस महकमे को अलर्ट जारी किया गया है। ऑनलाइन ठगों ने रीवा के एक पुलिसकर्मी के मोबाइल पर कोरोना वैक्सीन के सेकिंड डोज के लिए फर्जी लिंक भेजी। फिर कॉल करके पंजीयन करने कहा। जैसे ही पुलिसकर्मी ने लिंक क्लिक की उसके खाते से एक बड़ी रकम गायब कर दी गई। इस घटना का हवाला देते हुए प्रदेश के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल की ओर से सहायक महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवम सुरक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा पुलिस मुख्यालय भोपाल ने 17 मार्च यानी आज यह पत्र समस्त उप पुलिस महानिरीक्षक, सभी एसपी, सभी सेनानी, रेल पुलिस अधिकारी के नाम जारी किया है। घटना का उल्लख करते हुए कहा कि कोई भी खाते या अन्य जानकारी को कतई किसी से साझा न करें।
हद कर दी ऑनलाईन ठगों ने
कुलमिलाकर ऑनलाइन ठगी के नाम पर कोरोना जैसी गंभीर बीमारी में भी ठग शर्म महसूस नहीं कर रहे। हम यही कहँगे की जब पुलिस तक ठगों के निशाने पर है तो आप सब भी अलर्ट रहिये ओर कतई कोई जानकारी किसी से साझा हरगिज न कीजिये।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें