Responsive Ad Slot

Latest

latest

सुनीता भदौरिया बनीं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष

गुरुवार, 18 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
म.प्र. शासकीय अध्यापक संगठन की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार 
शिवपुरी। म.प्र.शासकीय अध्यापक संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आरिफ अंजुम के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी द्वारा शिवपुरी जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया जिसमें शासकीय अध्यापक संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के पद पर श्रीमती सुनीता भदौरिया का मनोनयन कर कोलारस बिकास खण्ड की कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया है। सभी पदाधिकारियों का मनोनयन प्रदेश प्रवक्ता आनंद लिटोरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद कुर्रेशी एवं संभागीय उपाध्यक्ष रोमेश सिंह गुर्जर, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजय पाराशर की अनुशंसा पर किया गया है। शासकीय अध्यापक संगठन के जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि नवीन कार्यकारिणी के विस्तार हेतू गत दिवस कोलारस की लाल कोठी पर शासकीय अध्यापक संगठन की बैठक आयोजित हुई जिसमें सुनीता भदौरिया को सर्वसम्मति से शासकीय अध्यापक संगठन की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया गया। साथ ही कोलारस विकास खण्ड की कार्यकारिणी का विस्तार कर दीपक भगौरिया को कोलारस विकास खण्ड अध्यक्ष, संयोजक भगवतशरण पाण्डे, सह संयोजक आलोक जैमिनी, कार्यवाहक ब्लाॅक अध्यक्ष हरि प्रकाश कटारे, वरिष्ठ ब्लाॅक उपाध्यक्ष साजिद खांन, उपाध्यक्ष जफर खांन, प्रमोद चैबे उपाध्यक्ष, सचिव अविनाश भार्गव, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह धाकड़ आदि का मनोनयन किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को आश्वस्त किया है के वे सदैव अध्यापक एवं संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शासकीय सेवकों ने बधाईयाॅ पे्रषित की हैं। बैठक में प्रमुख रूप से संभागीय उपाध्यक्ष रोमेश गुर्जर, जिलाध्यक्ष पवन अवस्थी, संजय पाराशर, राजेश जाटव, विक्रम व्यास, विमल शर्मा, मधुसूदन सिंघल, अनिल गोयल, लक्ष्मीनारायण छापरिया, श्रीमती सुशीला कुशवाह, गोपाल यादव, राजवीर यादव, अशोक शर्मा, श्रीलाल जाटव, अवधेश श्रीवास्तव, अजय सिसोदिया, मुकेश धागड़, अतरसिंह राजौरिया, अवधेश खैमरिया आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129