मुरैना। रविवार को मुरैना में बूथ कार्यकर्ता के यहां भाजपा का भोजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें केवल चार या पांच नेताओं ने भोजन किया। उक्त कार्यक्रम में हंगामा तब मच गया जब सिंधिया समर्थक को भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा उसे रोका गया जिस पर वह बुरी तरह भड़क गया और जोर जोर से चिल्लाने लगा। मैं क्या चोर हूं मैं क्या भूखा हूं तो तुम मुझे अंदर जाने नहीं दे रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उक्त वायरल वीडियो पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने हास्यास्पद तौर पर भाजपा के अनुशासन का मजाक उड़ाया जिसमें पीसी शर्मा सहित दिग्विजय सिंह और अन्य कई नेता शामिल थे उल्लेखनीय है कि रविवार को मुरैना में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आगमन के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता और एक कार्यकर्ता हरिओम शर्मा के साथ हुई तू-तू मैं-मैं और गाली गलौज की घटना ने भाजपा के अनुशासन को तार-तार कर दिया है। भा जा पा में देखने को मिली इस गंभीर अनुशासनहीनता ने जहां कांग्रेस को चुटकी लेने के लिए मसाला दे दिया है वहीं भाजपा के कार्यकर्ता भी इससे नाराज चिंतित और परेशान नजर आ रहे हैं। दरअसल नगरीय निकाय चुनाव को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए रविवार को दिनभर कई कार्यक्रम किए थे। इसी दौरान वह अनुसूचित जाति के एक बूथ प्रभारी रामवीर निगम नामक व्यक्ति के घर जब भोजन करने गए तब कांग्रेस से भाजपा में आए कार्यकर्ता हरिओम शर्मा भी शामिल होने की जिद करने लगे। भाजपा के जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता इस दौरान गेट पर खड़े थे उन्होंने जब हरिओम शर्मा को अंदर जाने से रोका तो वे बिफर पड़े। यही से विवाद शुरू हुआ जो बाद में गाली गलौज और तू तू मैं मैं तक पहुंच गया। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस घटना पर चुटकी ली है और भाजपा नेता अभी तक खामोश है। इस घटना के दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बीच में विवाद को रोकने की कोशिश की लेकिन मामले ने तूल पकड़ लिया।भाजपा जिलाध्यक्ष योगेशपाल गुप्ता यदि संयम व धैर्य नही रखते तो वहां कोई बड़ा बखेड़ा खड़ा हो सकता था।बताया जाता है कि पिछले दिनों कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए कुछ कार्यकर्ता भाजपा की रीति रिवाजों से परिचित नहीं है और वे कांग्रेस की संस्कृति में रचे बसे हैं। जिस कारण इस तरह की घटनाएं देखने को मिल रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें