शिवपुरी। कलक्टर अक्षय कुमार सिंह की सतर्कता और क्विक एक्शन की बदौलत नगर से कुछ दूर स्थित लालगढ़ ग्राम को बड़ी अग्नि दुर्घटना से बचा लिया। ग्रामीण कलक्टर का शुक्रिया अदा करते नजर आए। बात मंगलवार शाम की है जब इस ग्राम के रास्ते में तारों की चिंगारी से आग भड़क उठी। देखते ही देखते वह ग्राम के खेत खलिहान और यहां तक कि घरों की तरफ बढ़ने लगी। यह देखकर ग्राम के शिवम पंडित ने दमकल को फोन लगाया जब अटेंड नहीं हुआ तो मंनोज बजरंगी को जानकारी दी। दोनों ने कलक्टर अक्षय सिंह को फोन पर बताया तो कलक्टर ने तुरंत दमकल ग्राम लालगढ़ रवाना की। इधर ग्रामीणों ने नलकूप के साथ किसी तरह जतन किये तब तक दमकल मौके पर जा पहुंची और आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों ने कलक्टर का धन्यवाद किया।

I live in dehradun but I belong to shivpuri. I m also journalist in amar ujala. My education complete in chhibbar school and multipurpos school. So I must read ur site. Thanks
जवाब देंहटाएंत्वरित कार्रवाईके लिए धन्यवाद
जवाब देंहटाएं