शिवपुरी। जिले में राज्य कर्मचारी संघ का शपथ ग्रहण कार्यक्रम अति शीघ्र होगा। हाल ही में जिले के सचिव बने मनोज पाल द्वारा बताया गया उसमें विकास खंड कार्यकारिणी सहित जिला कार्यकारिणी सभी पदाधिकारी होंगे शामिल। उसी दिन पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे एवं उनका सम्मान किया जाएगा आगे महामंत्री एवं वरिष्ठ महामंत्री सुनील गुप्ता तारिक सिद्धकी द्वारा बताया गया इस कार्यक्रम के उपरांत राज्य कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन के लिए और क्रमोन्नति पदोन्नति एवं सीएम राइज के बारे में विस्तृत जानकारी एक अभियान चलाकर हर विकासखंड में दी जावेगी महिला मोर्चा की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती वंदना शर्मा के हाथ में कार्यक्रम की बागडोर रहेगी जमीनी स्तर पर आंदोलन खड़ा करेंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों का संदेश विकासखंड स्तर पर पहुंचाया जाएगा उसके बाद चुनावी वर्ष में इस मांग को हम सब प्रमुखता से रखेंगे।
यह जानकारी धर्मेंद्र सिंह रघुवंशी जिला अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ शिवपुरी ने दी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें