Responsive Ad Slot

Latest

latest

भाजपा सरकार के एक वर्ष को सफल बताया प्रदेश महामंत्री रणवीर यादव ने

सोमवार, 22 मार्च 2021

/ by Vipin Shukla Mama
पत्रकारवार्ता को भाजपा कार्यालय पर किया संबोधित
शिवपुरी। मध्यप्रदेश में 23 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी थी। कमलनाथ सरकार के झूठे वादों से त्रस्त जन और अनेक कल्याणकारी योजनाओं को बन्द करने से प्रदेश की हालत खराब थी। धन का अभाव था। किसानों को राशि तक नहीं मिली थी। इधर कोरोना का संकट देश के सामने था ऐसे में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश संभाला और आज एक साल में प्रदेश प्रगति की राह पर चल पड़ा है। हर चुनोती का सामना करते हुए भाजपा सरकार ने बन्द योजनाएं शुरू कर दी हैं। किसानों के खाते में हर साल 10 हजार रुपये डाले जा रहे है। ऐसी कई योजना हैं जिनके वजह से हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। यह बात सरकार के एक वर्ष पूर्ण करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के निर्देशानुसार 22 मार्च को भाजपा सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय पर आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत ने कही। रावत के साथ राज्य मंत्री सुरेश राठखेड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती, केपी परमार, हेमन्त ओझा, पूर्व विधायक महेंद्र यादव, हरवीर रघुवंसी, किसान मोर्चा के प्रमेन्द्र बिरथरे, मंजुला जैन, धनपाल यादव, अशोक ठाकुर, राजकुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश चौहान, मुकेश जैन, राजीव जैन की विशेष उपस्थिति में प्रदेश सरकार के एक वर्षीय कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया एवं पोर्टल के पत्रकार मौजूद रहे।
पेंट शर्ट में नजर आए राठखेड़ा
अक्सर कुर्ते पजामे में नजर आते रहे राज्यमंत्री राठखेड़ा आज प्रेस वार्ता के दौरान शर्ट पेंट में नजर आए। मीडिया ने इस पर भी सवाल पूछा। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129