दिनेश प्रताप ने आम आदमी की संभाग स्तरीय बैठक में कहा
मुरैना। विगत दिवस आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की सामान्य बैठक रखी गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय पर्यवेक्षक दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि इस बार नगर निगम के चुनाव में हमारी पार्टी द्वारा साफ स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को ही टिकिट दिया जायेगा। पार्टी द्वारा यह निश्चित किया जायेगा कि जिस प्रत्याशी को वह टिकिट दे रही है उसका कार्यकाल कैसा है लोगों में उनकी छवि कैसी है इसके अलावा वह पार्टी के प्रति निष्ठावान और जनता के लिये जीतोड मेहनत करने वाले हैं या नहीं। यह वह विन्दु हैं जिन पर जो भी प्रत्याशी खरा उतरेगा पार्टी उसी को अपना टिकिट देगी। पर्यवेक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने आगे बताया कि नगर निगम चुनाव म.प्र. के संदर्भ में पार्षद एवं नगर पालिका , नगर परिषदों में अध्यक्ष पद पर दावा कररने वाले संभावित प्रत्याशियों का साक्षात्कार लिया गया। निकाय चुनाव हेतु प्रत्याशी का चयन प्रक्रिया विशेष रूप से तीन मानकों के आधार पर होगी जिसमें पहली करप्शन, दूसरी क्राइम और तीसरी कैरेक्टर के आधार पर होगी। यदि कोई प्रत्याशी ईमानदार, क्राइमहीन और अच्छा कैरेक्टर हो तथा जनता से जुडा हो तो आम आदमी पार्टी अपना प्रत्याशी उसी को बनाएगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष सुश्री मनीषा सिंह तोमर ने बताया कि पार्टी आज पूरे देश में विश्व महिला दिवस मना रही है उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं का सम्मान होता है पार्टी महिला सुरक्षा को लेकर अति संवेदनशील है। मनीषा तोमर ने आगे बताया कि पार्टी निगर निकाय चुनावों के साथ-साथ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को पूरी ताकत के साथ लडेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें