भोपाल। सीएम शिवराज सिंह चोहन ने कोरोना समीक्षा करते हुए बताया कि शिवपुरी, उज्जैन, सिवनी में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। 3 दिन पहले नगर के जिला अस्पताल में प्लांट शुरू हो गया है। जबलपुर, मंदसौर, रतलाम, मुरैना में जल्द शुरू होगा। सीएम ने कहा मजदूरी के लिए कहीं नहीं जाना। मनरेगा में यही काम कीजिये। 21 लाख मजदूरों को काम दिया जा चुका है। 3 महीने का राशन सरकार जुटा रही है। 13 हजार नए केस आये। संख्या 82 हजार पार हो गई है। 20 दिनों में 774 मौत हो चुकीं हैं। अन्य समीक्षा भी की।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें