शिवपुरी। जानेमाने अंग्रेजी भाषा के शिक्षक निर्भय गौड़ 'गेल' ने पियानो बजाते हुए विधार्थियों के लिए एक वीडियो शेयर किया है। उनका कहना है कोरोना काल में शरीर को स्वस्थ और सकारात्मक रखने के लिए सभी विधार्थियों को संगीत की आवश्यकता है। शोध यही बताती है कि संगीत का असर हमारे शरीर और मन दोनों पर पड़ता है। महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन कहते हैं- ''अगर मेरे पास फिर से जीने के लिए जीवन होता, तो मैं कुछ कविता पढ़ने और हर हफ्ते कम से कम एक बार म्यूजिक सुनने के लिए एक नियम बना देता।'' शोध से पता चला है कि संगीत सुनने से व्यक्ति शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। एक रिसर्च बताती है- अगर आप अपने पसंद का संगीत सुनते हैं तो आपका मूड खुश-मिजाज रहता है और सोचने-समझने की शक्ति भी बढ़ती है। अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो वो समस्या भी धीरे-धीरे सुधरने लगती है। संगीत से निराश व्यक्ति का अकेलापन व तनाव भी दूर होता हैं। आप भी सुनिये। लिंक क्लिक।

✅👍🎹🎸🎻🎤👌🙏
जवाब देंहटाएं