Responsive Ad Slot

Latest

latest

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ की महिला इकाई का होली मिलन सम्पन्न

सोमवार, 5 अप्रैल 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ की महिला इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें  सभी ब्राह्मण महिलाओं द्वारा  गुलाल एवं फूलो की होली खेली गई। इस कार्यक्रम मे कोरोना गाइडलाइन का पूर्णतः पालन किया गया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा पुरोहित ,संभागीय सचिव श्रीमती कंचन शर्मा एवं संभागीय उपाध्यक्ष   श्रीमती साधना शर्मा द्वारा सभी महिलाओ को हाथफूल कंगन उपहार स्वरूप भेट किये गये एवं वरिष्ठ ब्राह्मण महिलाओ श्रीमती सुषमा पाण्डे, श्रीमती शशि शर्मा, श्रीमती मीना दुबे ,श्रीमती मंजुलता चर्तुवेदी ,श्रीमती ज्योती त्रिवेदी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  श्रीमती शोभा पुरोहित द्वारा एवं श्रीमती कंचन शर्मा द्वारा होली की शुभकामना देने के साथ संघ की आगे की कार्य योजना पर विचार किया गया और बच्चों के द्वारा नृत्य प्रस्तुतियां दी गई इस अवसर पर सभी ब्राह्मण महिलाओ श्रीमती भावना,श्रीमती मंदाकिनी शर्मा,श्रीमती शिल्पी शर्मा ,श्रीमती रजनी भार्गव,श्रीमती कविता शर्मा,श्रीमती रचना,श्रीमती रश्मि,श्रीमती आशा,श्रीमती उर्मिला,श्रीमती अंजली,श्रीमती रागिनी,श्रीमती प्रियंका शर्मा,श्रीमती प्रियंका पाण्डे  श्रीमती आरती , श्रीमती लता ने कार्यक्रम मे महत्वपूर्ण योगदान दिया |इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा पुरोहित द्वारा सभी महिलाओ का आभार व्यक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129