शिवपुरी। जो भी बच्चे नगर के विद्या मंदिर स्कूल में पढ़े हैं, वह आगवेकर आंटी को जरूर जानते होंगे। उन्होंने मुझ विपिन शुक्ला को भी पढ़ाया, कुछ लायक बन सका। आज दुःखी हैं कि 27-04-2021 को शिक्षक श्रीमती वंदना- विजय आगवेकर का अचानक बीती रात देवलोकगमन हो गया। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। उनके सुपुत्र सेंट चार्ल्स स्कूल के शिक्षक अनिमेष और सरकारी शिक्षक अलंकार आगवेकर को भगवान दुख सहन करने की शक्ति दे।
अनुशासन की पक्की थीं, सिखाया भी
गुरु को कभी भूल नहीं सकते। मुझे याद है क्या रंगमंच, क्या शिक्षा आंटी बेहद शालीन लेकिन अनुशासन प्रिय थीं। प्रत्येक बच्चे को एक नजर से देखने वाली रहीं। उन्होंने जीवन में अनुशासन से रहना सिखाया। कम से कम मुझे यह गुर जीवन में जीने की आज भी प्रेरणा देता है। 1970 के दशक में उन्होंने मुझ जैसे कई विद्यार्थियों को पढ़ाया। उनके निधन पर हम आखों से सादर श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। मामा का धमाका टीम की आँखे भी नम हैं। क्योंकि वह अकेली अनिमेष, अलंकार ही नहीं बल्कि एडिटर इन चीफ विपिन शुक्ला की भी माँ समान थीं।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें