उत्तरप्रदेश। यूपी के लखीमपुर खीरी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां कोरोना के बीच विवाह समारोह आयोजित करने की जिद एक परिवार पर इस कदर भारी पड़ी की दुल्हन वरमाला के अगले दिन पॉजिटिव हो गई। इलाज चला लेकिन 12 दिन बाद उसकी मौत हो गई। इधर दूल्हे को भी पॉजिटिव होने पर अस्पताल भर्ती किया। खबर लिखे जाने तक दूल्हे की हालत नाज़ुक बनी हुई है। प्रशासन के लाख समझाने के बाद भी शादी न रोकने वाले इस परिवार की खुशियां सदियों तक रुदन का कारण बनी रहेंगी। वे रिश्तेदार भी गायब हो गए जो कल तक शादी कराने पर आमादा थे। जो जानकारी मिली उसके अनुसार उत्तरप्रदेश के इस शादी समारोह में 30 अप्रैल को शोभित और रूबी की शादी हुई थी। ससुराल पहुंचते ही दुल्हन रूबी को तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो शोभित के परिवार ने दुल्हन को अस्पताल में भर्ती कराया। 10 दिनों तक अस्पताल में बहुत गंभीर हालत में रहने के बाद रूबी ने दम तोड़ दिया। अब दूल्हा शोभित भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खीमपुर-खीरी के खमरिया क्षेत्र के ईशवारा गांव के महेंद्र कटियार के बेटे शोभित कटियार की बारात 30 अप्रैल को क्षेत्र के चकई गांव निवासी कामनाथ वर्मा के घर गई थी। 1 मई को शोभित अपनी दुल्हन रूबी को विदा कराकर अपने घर ले लाया। विदाई वाले दिन ही ससुराल पहुंचते-पहुंचते रूबी को तेज बुखार हो गया और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। हालत बिगड़ती देख शोभित और उसके परिजनों ने रूबी को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां 10 दिनों तक रूबी बजाय ठीक होने की जगह हालत बिगड़ती चली गई। कहा जा रहा है कि रूबी को दवा और ऑक्सीजन भी ठीक से नहीं मिल पाई। नई नवेली दुल्हन अपनी जिंदगी शुरू करने से पहले ही जिंदगी की जंग हार गई। परिजनों का कहना है कि शोभित की भी हालत गम्भीर बनी हुई है। शोभित अपनी नई-नवेली दुल्हन रूबी की देखरेख में लगा था, इसलिए उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ होने लगी।
इंदौर में होता ऐसा ही !
बीते रोज इंदौर में ऐसा ही मामला देखने मिला। जब बारात लेकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा एक चेकिंग पॉइंट पर पॉजिटिव निकला। पास में चालक भी पॉजिटिव निकला। चालक तो भाग गया था पर दूल्हे को अस्पताल भर्ती किया गया। जरा सोचिये मानव बम बनकर घूम रहे दूल्हे भाई अगर दुल्हन के पास तक पहुंच जाते तो उसकी भी बाट लग जाती। सजग प्रशासन ने बड़ा हादसा टाल दिया।
जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं
लोगों को समझना होगा कि अक्षय मुहूर्त आगे भी आएंगे। जब हम कोरोना की विदाई के बाद धूमधाम से शादी कर सकते हैं। लेकिन फिलहाल जान हथेली पर रखकर शादी मत कीजिये। याद रखिये आप खुद को धोखा देंगे किसी और को नहीं। अगर कुछ हुआ। जान चली गई तो दो दिन लोग शोक प्रकट करेंगे और जिंदगी भर रोना उसे पड़ेगा जो कोरोना को ललकारते हुए फेरे करवाएगा। अलर्ट रहिये।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें