कोकण। भारत विकास परिषद महाराष्ट्र कोकण प्रान्त व सेवा विभाग आरएसएस द्वारा मुंबई महानगर पालिका एस वार्ड के साथ मिलकर कोरोना से सुरक्षा हेतु सभी को वैक्सीन उप्लब्ध कराने के लिए मुफ्त 2 कोरोना वैक्सीन केंद्रों का आज उद्घाटन हुआ।
इस योजना के संयोजक व शिल्पकार भारत विकास परिषद महाराष्ट्र कोकण प्रान्त के सह संगठन सचिव श्री सीमान्त प्रधान जी के अथक परिश्रम से सम्भव हुआ। प्रथम भान्डूप महाराष्ट्र नगर में स्व दीना बामा पाटील हाल में लोक सभा सांसद श्री मनोज कोटक जी, भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री संजय खेमानी जी, स्थानीय नगर सेविका श्रीमती जाग्रति पाटिल जी, विक्रोली भाग संघ चालक श्री विश्वनाथ सावंत जी प्रांत अध्यक्ष श्री महेश शर्मा, मुलुंड शाखा के अध्यक्ष श्री रत्नेश जैन और महासचिव श्री धर्मेंद्र मोदी जी और मुलुंड शाखा के सद्स्य गणमान्य व्यक्ति व भाजप कार्यकर्ता उपस्थित थे। उसके बाद पवई चान्दीवली शाखा स्थित जैन मंदिर में भी 1 बजे सांसद श्री मनोज जी कोटक श्री संजय खेमानी, स्थानीय नगरसेविका श्रीमती वैशाली पाटिल जी स्वीकृत नगर सेवक श्री श्रीनिवासन त्रिपाठी जी महिला व बाल विकास सयोजक श्रीमती दिप्ती चौधरी, नगर संघ चालक श्रीमान ऋषिकेष जोशी जी, प्रकल्प संयोजक श्री सीमन्त प्रधान जी, सेन्टर प्रमुख श्री सुनील अग्रवाल जी, शाखा वित्त सचिव पुलक श्री गुप्ता जी और जैन मंदिर के ट्रस्टी व शाखा के अन्य सदस्य गणमान्य व्यक्ति व भाजप कार्यकर्ता उपस्थित थे। वैक्सीन केन्द्र पर शासन के नियमानुसार 45 साल के ऊपर के लोगो को मुफ्त में वैक्सीन मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें