शिवपुरी। बैराड़ कस्वे में झोला छाप डॉक्टरों की आज रेपिड जाँच करने पर 6 डॉक्टर पोजिटिव पाए गए। पॉजिटिव पाए गए चिकित्सकों में भरत शर्मा, मधुराज जादौन, शिव सिंह धाकड़, लखन लाल कुशवाह, प्रदीप शर्मा, मातादीन (पैथोलॉजी) शामिल हैं। 2 डॉक्टर सरदार सिंह एवं महेश शर्मा टेस्ट के समय मौके से भाग निकले। कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन के चलते प्राइवेट क्लीनिक सील किये गए हैं। पोहरी एसडीएम जेपी गुप्ता ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें