भोपाल। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज शाम ऑनलाइन होंगे। ठीक 7 बजे वे संबोधन देंगे। जिसमें आप नीचे दी जा रही लिंक के माध्यम से जुड़ सकेंगे। आज 14 मई को शाम 7 बजे कोविड-19 के प्रबंधन के संबंध में सीएम संबोधन देंगे। यह संबोधन वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents
पर उपलब्ध होगा।
यह रूपरेखा है कार्यक्रम की
• इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आमजन के साथ साथ अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को वेबकास्ट लिंक भेजी गई है। जो सीएम का संबोधन देख सुन सकेंगे।
• अधिकारी कर्मचारी - संभागीय आयुक्त, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, डीन मेडिकल कॉलेज, मुख्य चिकित्सा तथा स्वास्थ्य अधिकारी, आयुक्त नगर निगम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर परिषद तथा नगर पंचायत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पुरुष तथा महिला दोनों स्वास्थ्य कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, पटवारी, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी, स्कूल शिक्षा विभाग तथा अनुसूचित जनजाति विभाग के शिक्षक तथा इसी प्रकार के अन्य कर्मचारी जो ग्राम स्तर पर कार्य करते हैं। वे भी लिंक के माध्यम से जुड़ सकेंगे।
* जन प्रतिनिधि - जिला स्तरीय, विकासखंड स्तरीय तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के सभी सदस्य, नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन प्रतिनिधि, जन अभियान परिषद के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य आदि शामिल होंगे।
• अधिकारी-कर्मचारियों को सीएम के उद्बोधन की सूचना तथा वेबकास्ट लिंक प्रेषित की गई है। इस कार्यक्रम में आम जनता तथा हितग्राहियों का जुड़ाव आवश्यक माना गया है इसलिए जिन विभागों के पास बृहद डेटाबेस है। जैसे राजस्व विभाग के पास पीएम किसान और सीएम किसान का डेटाबेस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के पास उपार्जन और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों का डेटाबेस, सामाजिक न्याय विभाग के पास सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों का डाटा बेस आदि अपने डेटाबेस के सभी व्यक्तियों और हितग्राहियों को उक्त कार्यक्रम की सूचना तथा वेवकास्ट लिंक प्रेषित कर उन्हें जोड़ेंगे। संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक अन्य प्रमुख अधिकारी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जिले के एनआईसी सेंटर से वीसी में शामिल होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें