Responsive Ad Slot

Latest

latest

'कपड़ा व्यापार संघ ने लगाया वेक्सीनेशन शिविर'

शनिवार, 29 मई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। कपड़ा व्यापार संघ के तत्वावधान में सेवा भारती कमलागंज कार्यालय पर 18 प्लस को वैक्सीन लगाई गई। ओपन स्लॉट के माध्यम से 260 लोगों ने वैक्सीनेशन का लाभ लिया। पहली बार भारी संख्या में वैक्सीनेशन हुआ। कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष राजीव निगोती, सेवा प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद गुप्ता, सोनू नवीन भंसाली अजय सांखला सचिव दीपक हरियाणवी कोषाध्यक्ष उमेश अग्रवाल विवेक पाठक यशवंत जैन केके गुप्ता विवेक मंगल, बॉबी चानना, उमेश अग्रवाल   प्रितपाल सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे। वैक्सीनेशन प्रभारी डॉक्टर संजय ऋषिस्वर  एवं सीपी जैन का योगदान महत्वपूर्ण रहा। कार्यक्रम का समापन डॉक्टर संजय ऋषिश्वर एवं सीपी जैन की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिला अध्यक्ष सेवा भारती ओम बंसल, जिला सचिव गोपाल बंसल एवं नगर कोषाध्यक्ष सेवा भारती शैलेश विरमानी विशेष रूप से उपस्थित थे।
डॉक्टर संजय और जैन सम्मानित
कार्यक्रम में कोरोना योद्धा डॉक्टर संजय ऋषिस्वर व डॉ सीपी जैन व सिस्टर्स का शॉल श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजीव निगोती  ने किया एवं उन्होंने बताया की कपड़ा व्यापार संघ हमेशा की तरह सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है एवं आगे भी भाग लेता रहेगा। पूर्व में भी कपड़ा व्यापार संघ द्वारा ब्लड डोनेशन कैंप लगाया गया एवं हॉस्पिटल में बेंचेज भी लगाई गई हैं। सचिव दीपू हरियाणी एवं विनोद गुप्ता, अजय सांखला नवीन भंसाली उमेश अग्रवाल द्वारा अतिथियों को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया। विशेष रुप से सेवा भारती को जगह उपलब्ध कराने के लिए धन्यवाद दिया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन सभी को धन्यवाद देकर किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129