शिवपुरी। मंगलवार का दिन दुखद खबर देकर गया। नगर में आर्य समाज शिवपुरी की आधारशिला बाबू गोकुल चंद और माता सीता देवी की सबसे बड़ी बहू कौशल्या देवी ने रखी थी, उनका निधन हो गया। आप सुशील, सुबोध अरोरा, सर्वेश अरोरा की माता जी थीं जबकि गगन अरोरा जी की दादी थीं। आप आर्य समाज की जीवन भर सेवा करती रहीं, और जीवन भर यज्ञ और संध्या के नियमों का पालन भी किया। उनका जीवन श्रेष्ठ आर्य और बेहद धार्मिक और सामाजिक उच्चता का रहा। माता कौशल्या देवी का आज देहावसान हो गया। ईश्वर शोकाकुल परिवार को धैर्य, धीरज की शक्ति प्रदान करे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें