'श्रीमंत' के निर्देश पर अब 'मानस भवन में ही पर्चा बनवाकर होने लगी जाँच'
- एक छत के नीचे बनने लगे पर्चे और हो रही टेस्टिंग
- श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के संज्ञान में लाई गई थी बात, तुरंत लिया संज्ञान
- पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर गोविंद सिंह और डॉक्टर संजय ऋषिस्वर के प्रयास से मानस भवन में ही लगा कम्प्यूटर, बना रहे पर्चे
- संक्रमण का खतरा टला, अब आराम से कराइये जाँच
शिवपुरी। कोरोना सेम्पल मानस भवन में हो रहे थे जबकि लोगों को पर्चा जिला अस्पताल से बनवाना पड़ता था। भीड़ होती थी। साधारण रोग के पर्चे भी यही बनने से संक्रमण का खतरा था। यही वजह रही कि यह मामला जब मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया और कलक्टर अक्षय सिंह के संज्ञान में आया तो मामले का हल निकालने की जिमेदारी पूर्व सिविल सर्जन डॉक्टर गोविंद सिंह को दी गई। जिन्होंने डॉक्टर संजय ऋषीस्वर के साथ मिलकर मानस भवन में ही पर्चा बनाने की शुरुआत करवा दी है। अब एक छत के नीचे जांच और पर्चे बन रहे हैं। पहले ही दिन 109 पर्चे यहां बनकर सेम्पलिंग हुई। नगर के लोगों ने श्रीमंत का धन्यवाद किया। कहा कि इससे लोग अब ज्यादा सेम्पल करवा सकेंगे। दो जगह भीड़ में लगकर जाँच के डर से लोग आगे नहीं आते थे।

Dhanyvad dr.Govind Singh ji aap retirement ke bad bhi sevaen dene ko taiyar hain
जवाब देंहटाएं