Responsive Ad Slot

Latest

latest

'कमलनाथ पर केस दर्ज, धरने पर बैठे कॉंग्रेसी'

सोमवार, 24 मई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर यूथ कांग्रेस ने आज गांधी आश्रम में गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरना दिया। यूथ कांग्रेस का कहना है कि कमलनाथ के खिलाफ की गई एफआईआर की  कार्यवाही द्वेषपूर्ण है। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित  शिवहरे विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धार्थ चौहान, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष बलवीर सिंह मिर्धा, युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अमन खान आदि युवक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमित शिवहरे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर हुई एफआईआर का मतलब साफ है कि भाजपा की असफलता लापरवाही एवं सत्ता और धन के लालच ने प्रदेश को भयावह स्थिति में ला खड़ा किया है। मुक्तिधाम एवं कब्रिस्तान में जगह नहीं मिलना, गंगा में बहती लाशों ने स्वतः ही यह सिद्ध कर दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129