Responsive Ad Slot

Latest

latest

'योद्धा' 'डॉक्टर संजय' के साथ 'डॉक्टर राजकुमार' का हुआ 'सम्मान'

शुक्रवार, 28 मई 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। नगर के न्यू ब्लॉक स्थित श्री अर्धनारीश्वर मंदिर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिस्वर एवम सिविल सर्जन डॉ राजकुमार ऋषिश्वर का माला, शॉल पहनाकर श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पंडित विकासदीप ने बताया कि उपरोक्त सम्मान केवल इसलिये किया कि वर्तमान कोरोना काल में मंत्री श्रीमंत यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन में दोनों ने अपनी पूर्ण जिम्मेदारी, लगन ओर मेहनत से जो कार्य अन्य  डॉक्टर्स व स्टाफ के साथ मिलकर किया गया वह सराहनीय है। पंडित विकासदीप ने कहा कि परम श्रद्धेय श्रीमन्त यशोधरा राजे सिंधिया के मार्गदर्शन और निर्देशन में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय व सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार द्वारा ऐसी विषम परिस्थितियों में शहर में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है, शिवपुरी जिले के नागरिक सदैव  महाराज साहब ओर जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर्स के पूर्ण आभारी रहेंगे।
ब्रह्मलीन सन्त श्री भेरौदास सरकार  के शिवपुरी स्थित अर्धनारीश्वर मंदिर के  सभी चरण सेवक मंडल द्वारा आज दोनों वरिष्ठ डॉक्टरों को ससम्मान बुलाकर शॉल श्रीफल और पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया। और साथ ही भगवान महामृत्युजय जी की माला आशिर्बाद स्वरूप पहनाई गई। 
साथ ही चरण सेवक मंडल द्वारा मंदिर पर  एक रुद्र  अभिषेक पाठ का संकल्प कराया गया जो सभी डॉक्टर के  स्वास्थ्य ओर आरोग्य लाभ,  हेतु मंदिर पर कराया जाएगा।
आज का यह सम्मान मंदिर की ओर से एक प्रयास था कि जो व्यक्ति अच्छे कार्य करता है ईश्वर की माला भी उसी को प्राप्त करने का अधिकार है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129