शिवपुरी। नगर में लोगों की आवाजाही रोकने की कवायद काम नहीं आई तो अब रास्ते बंद किये जा रहे हैं। कई कॉलोनी रेड जॉन हैं बन्द कर दी गईं हैं। गलियां सील हैं। अब नगर के प्रमुख रास्तों को पत्थर, बोल्डर आदि से बन्द किया जा रहा है। लेकिन इसका विरोध, तर्क शुरू हो गया है। आज जब प्राइवेट बस स्टैंड पर पत्थर से रास्ता बंद किया गया तो समाजसेवी रविंदर बतरा ने नाराजगी जाहिर की। बोले गलियों तक तो ठीक हालांकि सब्जी, किराना घर घर तक नहीं आ पा रहे। लेकिन मुख्य रास्तों को बिना सोच विचार बन्द कर रहे हैं। मीट मार्किट से रास्ता बंद पहले से है। अब प्राइवेट बस स्टैंड नाले से रास्ता बंद कर दिया। आखिर शव यात्रा वाहन किधर से मुक्तिधाम जाएंगे। पैदल निकलने तक कि जगह नहीं छोड़ी अगर कोई बीमार हो जाय तो अस्पताल कैसे ले जाएंगे। कई अहम सवालों के जवाब अधिकारी दें जिससे जनता परेशान न हो। उन्होंने कहा कि हम कोरोना को हराने में पीछे नहीं हैं। लेकिन सजा की तरह लोगों को कैद तो मत कीजिये। पूरा प्लान, बेकल्पिक रास्ते देख समझकर रास्ते बंद किये जायें।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें