शहर के सभी बैंक कर्मचारी, पैथोलॉजी के कर्मचारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी, प्राइवेट हॉस्पिटल्स, प्राइवेट क्लीनिक, पोस्टऑफिस, LIC, GIC के कर्मचारियों का एवम बस स्टैंड पर परीक्षण आज से
शिवपुरी। कलेक्टर अक्षय सिंह को सबसे पहले इस कदम के लिए साधुवाद। उनके निर्देशानुसार शिवपुरी शहर के सभी बैंक कर्मचारी, पैथोलॉजी के कर्मचारी, गैस एजेंसी के कर्मचारी, प्राइवेट हॉस्पिटल्स, प्राइवेट क्लीनिक, पोस्टऑफिस, LIC, GIC के कर्मचारियों का उनके कार्य स्थल पर और बस स्टैंड पर उपस्थित व्यक्तियों का "कोविड-19" का टेस्ट आज से कराया जाने लगा है। इस टेस्ट के दौरान जो भी व्यक्ति पॉजिटिव पाएं जाएंगे उन्हें "कोविड सेंटर" होटल पीएस में आइसोलेट कराया जाएगा। पत्रकार आलोक एम इन्दोरिया, अशोक ठाकुर, विपिन शुक्ला ने कहा कि यह एक बेहतरीन पहल है। क्योंकि इन सभी जगह भारी भीड़ होती है। लोग सम्पर्क में आते हैं। इसलिये परीक्षण से समय रहते उपचार हो सकेगा। अगर कोई निगेटिव भी होगा तो उसके लिये भी यह बात बेहतर होगी। इसलिये सभी सहयोग कर सेम्पल करवाये।
कृपया सहयोग कीजिये, सुरक्षित रहिये। समय सुबह 10 से 4 बजे तक रहेगा। संबंधित संस्थान को इस बारे में अवगत कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें