शिवपुरी। कोरोना की जंग में एक सरकारी अस्पताल ने ऐसी मिसाल पेश की है कि उसे सदियों भुलाया नहीं जा सकेगा। हम बात कर रहे हैं एक समय प्रदेश में नम्बर 1 रहे जिला अस्पताल शिवपुरी की जिसमें भर्ती कई मरीज मौत को छकाकर वापिस लौट आये। इन्ही में शामिल एक महिला राधिका माहेष्वरी 48 पत्नी संजय माहेष्वरी निवासी नरवर को भी इसी अस्पताल से दूसरी जिंदगी मिल गई है। उन्हें 70% लंग्स इंफेक्शन के रहते 19 मई को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉक्टर संजय ऋषिस्वर और सिविल सर्जन डॉक्टर राजकुमार ऋषिस्वर की टीम ने इलाज शुरू किया। जब राधिका ठीक हुईं तो उन्होंने न सिर्फ डॉक्टर चन्द्र शेखर गुप्ता और संतोष पाठक बल्कि अन्य स्टाफ का शुक्रिया अदा किया। उनके पति ने कहा कि भोजन से लेकर सभी व्यवस्था चौकस थीं। उन्हें नई जिंदगी मिली।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें