Responsive Ad Slot

Latest

latest

स्वदेशी जागरण मंच के अरुषेन्द्र शर्मा क्षेत्रीय सह संयोजक एवं श्रीकांत बुधोलिया बने प्रान्त संयोजक

सोमवार, 7 जून 2021

/ by Vipin Shukla Mama
संजीव गोयल, साकेत राठौर, आर पी माहेश्वरी, मनोज मोदी, संजीव शर्मा बने राष्ट्रीय परिषद सदस्य
समस्त मध्यभारत कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
शिवपुरी। स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय बैठक नई दिल्ली में संघ के पूर्व सह सरकार्यवाह भागय्याजी व मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर सुंदरम के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। दो दिवसीय बैठक में भारत को जीवंत और इनोवेटिव स्वास्थ्य प्रणाली का वैश्विक केंद्र बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया और इसके माध्यम से बताया गया कि कोविड 19 महामारी संकट ने भारतीय स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की कमजोरियों को उजागर किया है। हालाँकि इस संकट का उपयोग भारत को अपने व्यापक, विविध स्वास्थ्य सेवा अनुभव, फार्मास्युटिकल निर्माण और कल्याण उद्योग का उपयोग करके निवारण और उपचारात्मक  हेल्थ केयर का वैश्विक केंद्र बनाने के लिए अपने स्वास्थ सेवा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के अवसर के रूप में किया जा सकता है | भारत अपने सफल कम लागत वाले हेल्थ केयर डिलेवरी मॉडल, कम लगत वाली दवा निर्माण प्रणाली, पारम्परिक और आधुनिक चिकित्सा ज्ञान, ज्ञान (वसुधैव कुटुंबकम एवं सेवा प्रेरणा) और प्रोद्योगिकी के संयोजन का उपयोग करके कम लागत वाले स्वास्थ देखभाल समाधान प्रदान करने के लिए एक वैश्विक नेता बन सकता है | इसका उपयोग उच्च मूल्य वर्धित नवीन दवाएं और अन्य दवा उत्पादन के लिए किया जा सकता है।
इस दौरान आयोजित राष्ट्रीय बी बैठक में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय पदाधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। कोरोना गाइडलाइन की पालना में बैठक में विभिन्न स्तरों के कार्यकर्ता अपेक्षित रहे। 
मध्य क्षेत्र व मध्यभारत प्रांत में नवीन दायित्वों की घोषणा :
राष्ट्रीय बैठक के अंतिम दिन संगठनात्मक रचना के तहत दायित्व घोषणाएं की गईं। संगठन में मध्यक्षेत्र अरुषेन्द्र शर्मा को क्षेत्रीय सह संयोजक तथा मध्यभारत प्रान्त के संयोजक के रूप में श्रीकांत बुधोलिया को नवीन दायित्व की जिम्मेदारी दी गयी। इसके अतिरिक्त मध्यभारत प्रान्त से संजीव गोयल, साकेत राठौर, आर पी माहेश्वरी, मनोज मोदी, संजीव शर्मा को राष्ट्रीय परिषद सदस्य का दायित्व दिया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शिवपुरी से प्रांतीय संघर्ष वाहिनी प्रमुख सुरेश दुबे, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य दिवाकर शर्मा, विभाग संयोजक राकेश शर्मा, विभागीय पदाधिकारी हर्ष चतुर्वेदी, आर डी शर्मा, जिला संयोजक जगदीश पारासर, जिला महिला कार्य प्रमुख किरण ठाकुर, जिला सह संयोजक प्रमोद मिश्रा, महेश भार्गव, जिला प्रचार प्रमुख राकेश जैन, जिला संपर्क प्रमुख केदार जैमनी, जिला कोष प्रमुख चिंतामणि दुबे, जिला संघर्ष वाहिनी प्रमुख अतुल सिंह, जिला युवा आयाम प्रमुख रानू रघुवंशी, जिला जैविक कृषि कार्य प्रमुख सुनील व्यास, जिला कार्यालय प्रमुख हरिराम मिश्रा, जिला सह प्रचार प्रमुख पंकज शर्मा, जिला सह संपर्क प्रमुख विष्णु गोयल, ज्वाइन स्वदेशी जिला संपर्क प्रमुख संतोष शर्मा, जिला सह संपर्क प्रमुख कृष्णकांत भार्गव, नगर संयोजक गजेंद्र शिवहरे, नगर सह संयोजक शत्रुघ्न तोमर, नगर विचार प्रमुख नरेंद्र शर्मा, नगर कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, नगर युवा आयाम प्रमुख सुमित भार्गव, नगर सह संपर्क प्रमुख दीपक नरूला, नगर सह विचार प्रमुख रवि राठौर सहित समस्त स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने बधाइयाँ प्रेषित की है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129