Responsive Ad Slot

Latest

latest

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन ने मनाया विश्व ब्राह्मण दिवस

मंगलवार, 1 जून 2021

/ by Vipin Shukla Mama
शिवपुरी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा अपने पूर्वजों को स्मरण करते हुए विश्व ब्राह्मण दिवस को ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। विश्व ब्राह्मण दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन द्वारा सभी के अच्छे स्वास्थ्य को लेकर मनोकामना भी की गई।
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा एवं प्रेम शंकर पाराशर  द्वारा बताया गया कि 1 जून को समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों द्वारा विश्व ब्राह्मण दिवस मनाया गया। अपने अपने घरों में अपने पूर्वजों को स्मरण करते हुए इस दिवस को ब्राह्मण गौरव दिवस के रुप में मनाया गया विश्व ब्राह्मण दिवस पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा अर्चना की गई तथा अपने अपने घरों में अपने बच्चों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से अवगत कराते हुए वेदों की जानकारी के साथ-साथ धार्मिक जानकारियां भी प्रदान की गई। विश्व ब्राह्मण दिवस पर समिति के पदाधिकारी एवं विप्र बंधुओं में कंवरलाल शर्मा, संतोष शर्मा, राजेंद्र पांडे, महेंद्र गौड़, जी पी विरथरे, विनोद मुद्गल, महेंद्र चौधरी, डॉ. अशोक पाराशर, अरविंद सरैया, विपिन पचौरी, पवन अवस्थी, राजकुमार सरैया, महावीर मुद्गल,राजू शर्मा, पवन भार्गव, राकेश धोबनी आदमी ने बधाइयां प्रेषित की हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129