Responsive Ad Slot

Latest

latest

धमाका डिफरेंट: 'बहादुर चूहा' हुआ 'रिटायर', 'हजारों लोगों की बचा चुका जान'

बुधवार, 9 जून 2021

/ by Vipin Shukla Mama
कंबोडिया। हजारों लोगों की जानों की रक्षा करने वाला एक बहादुर चूहा रिटायर हो गया। आप सोच रहे होंगे कि चूहा और रिटायर ? आखिर कैसे एक चूहा इंसानों की रक्षा कर सकता है। तो बता दें कि कंबोडिया में बीते पांच साल में 'मगावा' नामक इस चूहे ने करीब 99 बारूदी सुरंगों का पता लगाया, जिससे हजारों लोगों की जानें बच सकीं। अफ्रीकी नस्ल के इस मगावा चूहे की बहादुरी के सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चे हो रहे हैं। इस चूहे के सूंघने की क्षमता इतनी बेहतर है कि बारूदी सुरंगों का पता लगाने में इस्तेमाल होने वाली महंगी मशीनों को भी मात दे देती है। इसी खासियत के चलते इसे सुरक्षा दल में शामिल किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

© all rights reserved by Vipin Shukla @ 2020
made with by rohit Bansal 9993475129